न्यूज़ फ्लैश
“हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश” “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद” “निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” “लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप” “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक”
Home » हमला » ???? स्मार्ट मीटर विरोध ने लिया उग्र रूप: बहादराबाद टोल पर किसानों का जबरदस्त हंगामा, हाईवे जाम से घंटों ठप यातायात, पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा, कई घायल – नेताओं पर मुकदमे की तैयारी से माहौल और गर्माया ????

???? स्मार्ट मीटर विरोध ने लिया उग्र रूप: बहादराबाद टोल पर किसानों का जबरदस्त हंगामा, हाईवे जाम से घंटों ठप यातायात, पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ा, कई घायल – नेताओं पर मुकदमे की तैयारी से माहौल और गर्माया ????

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर किसानों ने देहरादून कूच का ऐलान किया। सुबह से ही अलग-अलग गांवों से किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर बड़ी संख्या में निकल पड़े। जैसे ही यह काफिला बहादराबाद टोल प्लाजा पहुंचा, पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर किसानों का रास्ता रोक दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर शांतिपूर्वक लौटने की अपील की, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और स्मार्ट मीटर का विरोध जारी रखने का निर्णय लिया।किसानों और पुलिस के बीच लंबे समय तक तनातनी का माहौल बना रहा। धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ने लगी और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आम लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। भीड़ काबू से बाहर होती देख पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसानों को पीछे हटाने की कोशिश की। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिसमें कई किसानों के घायल होने की खबर सामने आई है।स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए आसपास के थानों की अतिरिक्त फोर्स को मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसानों ने सड़क जाम कर आम जनता को परेशान किया और यातायात बाधित किया।

ऐसे में शांति व्यवस्था भंग करने व कानून तोड़ने के आरोप में किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं किसान नेताओं का कहना है

कि सरकार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है, इसलिए आंदोलन जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 5 9 9
Users Today : 225
Users Yesterday : 919
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 5 9 9
Users Today : 225
Users Yesterday : 919