न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » पहल » “हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बड़ी पहल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय IIP मोहकमपुर को दो पालियों में संचालित करने की मांग”

“हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बड़ी पहल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय IIP मोहकमपुर को दो पालियों में संचालित करने की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर हरिद्वार स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय, IIP मोहकमपुर के संचालन को दो पालियों में किए जाने का अनुरोध किया।
श्री रावत ने कहा कि विद्यालय में निरंतर बढ़ती छात्रसंख्या और प्रवेश की भारी मांग को देखते हुए मौजूदा व्यवस्था अपर्याप्त हो रही है। यदि विद्यालय का संचालन दो पालियों में किया जाता है तो, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय की उपलब्ध संसाधनों का समुचित और प्रभावी उपयोग हो सकेगा और छात्रों एवं अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है, और ऐसे कदम ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करने में सहायक होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। यह पहल लागू होने पर यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

ALSO READ  “नन्ही बेटियों की सेहत को सुरक्षा कवच: डीपीएस दौलतपुर में सर्वाइकल कैंसर व एचपीवी टीकाकरण पर जागरूकता की सशक्त पहल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 0 1
Users Today : 958
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 0 1
Users Today : 958
Users Yesterday : 1033