न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं को मंत्र: ‘संगठन ही भाजपा की असली ताकत’, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने का दिया लक्ष्य BIG BREAKING:: IFFI-2026 में उत्तराखण्ड का जलवा! ₹3 करोड़ तक फिल्म सब्सिडी, खूबसूरत लोकेशन और शूटिंग के लिए फिल्मकारों को खुला न्योता BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हरिद्वार में प्रशासन अलर्ट, 8 जोन और 30 सेक्टरों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती; सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम BIG BREAKING:: विश्व मात्स्यिकी दिवस पर गंगा संरक्षण का संदेश, सीएम धामी ने अमरापुर घाट पर 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन कर जलीय जैव विविधता बचाने का दिया संकल्प BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ जंग में अभिभावकों की भूमिका अहम, युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए एडीजी ने किया जागरूकता का आह्वान BIG BREAKING:: संस्कार, सेवा और समर्पण से बनेगा समर्थ राष्ट्र, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शताब्दी समारोह में दिया राष्ट्र निर्माण और युवा शक्ति का संदेश
Home » पहल » “हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बड़ी पहल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय IIP मोहकमपुर को दो पालियों में संचालित करने की मांग”

“हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बड़ी पहल: केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय IIP मोहकमपुर को दो पालियों में संचालित करने की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर हरिद्वार स्थित पीएम केंद्रीय विद्यालय, IIP मोहकमपुर के संचालन को दो पालियों में किए जाने का अनुरोध किया।
श्री रावत ने कहा कि विद्यालय में निरंतर बढ़ती छात्रसंख्या और प्रवेश की भारी मांग को देखते हुए मौजूदा व्यवस्था अपर्याप्त हो रही है। यदि विद्यालय का संचालन दो पालियों में किया जाता है तो, अधिक से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। विद्यालय की उपलब्ध संसाधनों का समुचित और प्रभावी उपयोग हो सकेगा और छात्रों एवं अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है, और ऐसे कदम ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विद्यार्थियों को समान अवसर प्रदान करने में सहायक होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है। यह पहल लागू होने पर यहाँ अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी।

ALSO READ  "युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, CM धामी की बड़ी पहल—प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 2 3 8
Users Today : 5
Users Yesterday : 414
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 6 2 3 8
Users Today : 5
Users Yesterday : 414