न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना”
Home » कार्यवाही » “गंगा किनारे गुपचुप रेव पार्टी का खुलासा: पौड़ी पुलिस ने ईवाना रिजॉर्ट में मचाई धूम, तीन दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में, एग्रीकल्चर कंपनी के मैनेजर की चालबाज़ी भी बेनकाब”

“गंगा किनारे गुपचुप रेव पार्टी का खुलासा: पौड़ी पुलिस ने ईवाना रिजॉर्ट में मचाई धूम, तीन दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में, एग्रीकल्चर कंपनी के मैनेजर की चालबाज़ी भी बेनकाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)यमकेश्वर,कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों पर अवैध गतिविधियों पर सख्ती करते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने गंगा भोगपुर तल्ला स्थित ईवाना रिजॉर्ट में दबिश दी, जहां 28 पुरुष और 9 महिलाएं अवैध रेव पार्टी करते हुए पकड़े गए।पुलिस जांच में सामने आया कि रिजॉर्ट स्वामी प्रशांत ने एसडीएम यमकेश्वर के निर्देशों की अवहेलना करते हुए मानसून के दौरान बंद किए गए रिजॉर्ट को संचालित कर रखा था। वहीं पूछताछ में आयोजक मनोज कुमार निवासी मवाना मिला, जो चित्तारी एग्रीकल्चर कंपनी में एरिया मैनेजर है। कंपनी द्वारा उसे मानसून सीजन में चार करोड़ रुपये का टर्नओवर लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मनोज ने उर्वरक डिस्ट्रीब्यूटरों और दुकानदारों को लुभावने पैकेज और रेव पार्टी का लालच देकर बुलाया था। पहले चरण में उसने मुजफ्फरनगर के 28 दुकानदारों को इस पार्टी में शामिल करवाया।

पुलिस ने रिजॉर्ट स्वामी प्रशांत के खिलाफ एसडीएम के आदेशों का उल्लंघन करने और मनोज सहित सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष पैथवाल ने कहा कि क्षेत्र में रिसॉर्ट और कैंपिंग स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और अवांछनीय गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक उत्तम रमोला, राजेश असवाल, एएसआई भानु प्रताप सहित पुलिस व पीआरडी जवानों की टीम शामिल रही।

 

482 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 3 2
Users Today : 560
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 3 2
Users Today : 560
Users Yesterday : 1287