न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता : SSP प्रमेन्द्र डोबाल की सख्त निगरानी में 3 शातिर चोर और 1 किशोर चोरी की योजना बनाते औजारों समेत धर दबोचे

थाना सिडकुल पुलिस की बड़ी सफलता : SSP प्रमेन्द्र डोबाल की सख्त निगरानी में 3 शातिर चोर और 1 किशोर चोरी की योजना बनाते औजारों समेत धर दबोचे

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों और एक विधि विवादित किशोर को चोरी के औजारों सहित गिरफ्तार किया है। दिनांक 16.08.2025 को थाना सिडकुल पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को रात्रि में चोरी की योजना बनाते हुए दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अमित पुत्र सोमपाल निवासी सुभाष नगर, अमर पुत्र असलम कुरैशी निवासी मोहल्ला घोसियान ज्वालापुर, शिव पुत्र भूपेंद्र निवासी लखीमपुर खीरी (यूपी) तथा एक विधि विवादित किशोर शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार—हथौड़ा, छैनी, प्लास और पेचकस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

इस सफल कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक हरीश चंद, हेड कांस्टेबल संजय तोमर, कांस्टेबल कुलदीप शाह, कांस्टेबल कुलदीप डिमरी और कांस्टेबल सुनील कुमार की अहम भूमिका रही। हरिद्वार पुलिस की इस तत्परता ने संभावित चोरी की घटना को होने से पहले ही रोक दिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

ALSO READ  "शिवालिक नगर में महिला को सम्मोहित कर लाखों के गहने उड़ाने वाले गैंग का रानीपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक आरोपी कंगनों और मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथ गिरफ्तार, तीन फरार!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 8
Users Today : 895
Users Yesterday : 728