न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » संदेश » “रोशनाबाद में ध्वजारोहण संग गूँजे जयकारे: मनोज धनगर व साथियों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भरी देशभक्ति की हुंकार”

“रोशनाबाद में ध्वजारोहण संग गूँजे जयकारे: मनोज धनगर व साथियों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भरी देशभक्ति की हुंकार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के रोशनाबाद क्षेत्र में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने अपने सभी साथियों के साथ मिलकर श्री कृष्णा गार्डन कॉलोनी में ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी देते हुए सभी ने राष्ट्र की अखंडता, एकता और सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में “जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

मनोज धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर भी है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। इस अवसर पर “जय अहिल्या, जय धनगर, जय मल्हार” के नारे भी लगाए गए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और अधिक ऊर्जावान हो गया।कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर तिरंगे की शान को बरकरार रखने का वचन लिया। रोशनाबाद का यह आयोजन देशभक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बन गया।

 

ALSO READ  "नैनीताल विंटर कार्निवाल में मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संदेश— “शीतकालीन पर्यटन से आत्मनिर्भर उत्तराखंड, विकास-विरासत और देवभूमि की पहचान को नई उड़ान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 0 0
Users Today : 857
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 9 0 0
Users Today : 857
Users Yesterday : 1033