न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » सम्मानित » “स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ – क्रॉस कंट्री दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित”

“स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में खेलों का महाकुंभ – क्रॉस कंट्री दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 14 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हरिद्वार में खेलों का उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। खेल निदेशालय उत्तराखंड देहरादून के तत्वावधान, जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और जिला खेल कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार के आयोजन में 14 अगस्त को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद से कचहरी चौक तक क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ 14 वर्ष एवं 16 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं और ओपन पुरुष/महिला वर्ग में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग ने किया।इस दौड़ में 76 बालकों और 53 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालकों की जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता भी योगस्थली खेल परिसर में हुई, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में कुल 68 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। कुश्ती और दौड़ दोनों प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रमोद चंद्र पांडेय ने विजेताओं को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती शबाली गुरुंग, उपक्रीड़ा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री प्रजापति कुकरेती, सहायक प्रशिक्षक श्री विक्रम सिंह, श्री अनुराग राठी, श्रीमती शिखा बिष्ट, श्री दीपक जोशी, एथलेटिक्स के कॉ. प्र. श्री अनुराग धामन्दा, टेबल टेनिस के कॉ. प्र. श्री अक्षत कुकरेती, हॉकी की कॉ. प्र. श्रीमती परिमिता, जूडो के का. प्र. श्री आदित्य गुप्ता, क्रिकेट के का. प्र. श्री राजन राणा, फुटबॉल के का. प्र. श्री शुभम बोहरा, हॉकी प्रशिक्षक श्री विजय पाल, श्री सौरभ पटवाल, श्री अक्षय राठी, श्री मनोज कुमार सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

यह आयोजन न केवल स्वतंत्रता दिवस की खुशी को खेलों के माध्यम से मनाने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में खेल के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी बढ़ावा देने का एक सफल प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 1
Users Today : 34
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 5 1
Users Today : 34
Users Yesterday : 938