न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज”
Home » सम्मान » “रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पूर्व सैनिकों के घर पहुंचकर किया सम्मान, कहा – राष्ट्र की सुरक्षा में उनका योगदान अमूल्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत”

“रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने पूर्व सैनिकों के घर पहुंचकर किया सम्मान, कहा – राष्ट्र की सुरक्षा में उनका योगदान अमूल्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। विधायक चौहान हरिलोक कॉलोनी (सीतापुर) निवासी पूर्व सैनिक श्री जगपाल सिंह तोमर, बहादराबाद निवासी पूर्व सैनिक श्री यशवंत सिंह चौहान एवं श्री सत्यवान चौहान से व्यक्तिगत रूप से मिले। उन्होंने भारतीय सेना में लंबे समय तक सेवा कर देश की सुरक्षा और गौरव में योगदान देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों और विपरीत मौसम में सीमा पर रहकर देश की रक्षा की। उनका यह बलिदान और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा का यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, और समाज को उनके अनुभवों से सीख लेनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी बहादराबाद मंडल अध्यक्ष श्री विपिन शर्मा एवं स्थानीय वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने पूर्व सैनिकों के त्याग और सेवा भावना की सराहना की।विधायक चौहान ने कहा कि सरकार और समाज, दोनों का यह कर्तव्य है कि पूर्व सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूर्व सैनिकों के हित में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे सम्मानपूर्वक और सुखद जीवन व्यतीत कर सकें। यह मुलाकात न केवल सम्मान का प्रतीक रही, बल्कि देशभक्ति और सेवा भावना को और अधिक प्रबल करने वाली रही।

 

304 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 4 7 0
Users Today : 198
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 4 7 0
Users Today : 198
Users Yesterday : 1287