न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » न्याय » ऑनलाइन ठगी में गंवाए 14 लाख, बहादराबाद पुलिस और साइबर सेल की सालभर की मेहनत से 13.49 लाख लौटे, इंसाफ पाकर पीड़ित परिवार भावुक

ऑनलाइन ठगी में गंवाए 14 लाख, बहादराबाद पुलिस और साइबर सेल की सालभर की मेहनत से 13.49 लाख लौटे, इंसाफ पाकर पीड़ित परिवार भावुक

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद के सुनहारों वाली गली निवासी सुमित जायसवाल के परिवार के लिए पुलिस और साइबर सेल की मेहनत उम्मीद की नई किरण लेकर आई। अगस्त 2024 में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ई-कॉमर्स ऐप HIBOX India Fun Shopping 4 Earning Platform के जरिए ठगों ने उनके और उनकी मां के खातों से कुल 14 लाख रुपये उड़ा लिए थे। सुमित ने 27 अगस्त को बहादराबाद थाने में तहरीर दी, जिसके बाद इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने जांच एएसआई राकेश कुमार को सौंपी और साइबर सेल से तालमेल बनाने के निर्देश दिए।जांच में पता चला कि रकम चेन्नई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने तुरंत खाते को होल्ड कराया और बैंक से कानूनी पत्राचार शुरू किया। लगभग एक साल की कानूनी प्रक्रिया और लगातार प्रयासों के बाद 13.49 लाख रुपये पीड़ित के खाते में वापस आ गए। रकम लौटते ही परिवार की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और उन्होंने राहत की सांस ली।सुमित जायसवाल ने कहा कि जिसे वे हमेशा के लिए खो चुके समझ बैठे थे, उसके वापस आने से पुलिस और न्याय व्यवस्था पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने इंस्पेक्टर नरेश राठौड़, एएसआई राकेश कुमार और साइबर सेल के हेड कांस्टेबल नीरज कुमार के प्रयासों के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 4
Users Today : 237
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 8 4
Users Today : 237
Users Yesterday : 930