न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट!
Home » कार्यवाही » “कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का क्विक एक्शन — नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या प्रयास के मुख्य आरोपी को 15 घंटे में दबोचा, अन्य की तलाश जारी”

“कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का क्विक एक्शन — नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या प्रयास के मुख्य आरोपी को 15 घंटे में दबोचा, अन्य की तलाश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के संवेदनशील मामले में हरिद्वार पुलिस ने कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मात्र 15 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने और नाबालिग पीड़िता के कारण बेहद संवेदनशील माना जा रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने स्वयं संज्ञान लेकर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।शिकायतकर्ता के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को धनपुरा पथरी निवासी अरबिन्द व अन्य दो युवकों ने पीड़िता को एंकर फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में ले जाकर पहले सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी जान लेने का प्रयास हुआ। इस गंभीर घटना पर थाना पथरी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण में कई टीमें गठित की गईं।

पुलिस टीमों ने साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन करते हुए कुशल मैनुअल पुलिसिंग का प्रयोग किया और 10 अगस्त 2025 को मुख्य आरोपी अरबिन्द (उम्र 19 वर्ष) को रेलवे स्टेशन पथरी से दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष पथरी मनोज नौटीयाल, व0उ0नि0 यशवीर नेगी, उ0नि0 अशोक सिरसवाल (चौकी प्रभारी फेरूपुर) सहित कॉन्स्टेबल मुकेश, जयपाल, गंभीर, सतेन्द्र शर्मा, नारायण, दौलत और वसीम (सीआईयू) शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जहां अपराधियों के मनोबल को तोड़ा है, वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

ALSO READ  "रातभर चला परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, 551 मामलों में कार्रवाई से मचा हड़कंप"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 1 6
Users Today : 623
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 1 6
Users Today : 623
Users Yesterday : 660