न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » Uncategorized » डकैती में वांछित पांच हजार का इनामी शातिर चोर साथी समेत गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने बरामद की पांच चोरी की बाइकें – महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदातें

डकैती में वांछित पांच हजार का इनामी शातिर चोर साथी समेत गिरफ्तार, लक्सर पुलिस ने बरामद की पांच चोरी की बाइकें – महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे वारदातें

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी की बाइकें बरामद की हैं। इनमें से एक आरोपी प्रणव, डकैती के मामले में वांछित और 5000 रुपये का इनामी अपराधी है।

पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त को सौरभ पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी सादौल माजरा, थाना मंगलौर ने लक्सर कोतवाली में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बाइक चोरों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम अकबरपुर ऊद को जाने वाली सड़क पर स्थित एक खंडहर के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अंकित (23) और प्रणव (22), निवासी धनोरी, थाना कलियर, जिला हरिद्वार बताए। प्रणव पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रह चुका है और थाना भगवानपुर क्षेत्र से डकैती के मामले में वांछित है।

आरोपियों ने कबूल किया कि वे महंगे शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते थे और चुराई गई बाइकों को सस्ते दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया है।

ALSO READ  कुंभ नगरी में गूंजा प्रशासन का डंडा: लालजीवाला से ध्वस्त हुई 200 झुग्गियां-झोपड़ियां, अतिक्रमणकारियों का सफाया, मेले का क्षेत्र हुआ मुक्त!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 6
Users Today : 893
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 5 9 6
Users Today : 893
Users Yesterday : 728