न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » निर्देश » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की, हर्षिल-धराली क्षेत्र में युद्धस्तर पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की, हर्षिल-धराली क्षेत्र में युद्धस्तर पर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के दिए निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात उत्तरकाशी स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर जिले में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने हर्षिल-धराली क्षेत्र में बादल फटने और भारी बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री तथा बचाव दल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने भूस्खलन और बारिश से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें भोजन, पानी एवं चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने पर बल दिया। उन्होंने कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए विसेट और जेनसेट को धराली-हर्षिल जल्द पहुंचाने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने बताया कि NDRF, SDRF, ITBP और पुलिस सहित सभी एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा पूर्वानुमान और संचार नेटवर्क को सुदृढ़ करने हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने पर जोर दिया और विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से लाए गए लोगों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने और रोड, बिजली, पानी, संचार सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

 

ALSO READ  “कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त: हरिद्वार में सीवर, सड़क, सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश, बोले—भव्य-दिव्य आयोजन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 7
Users Today : 793
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 7
Users Today : 793
Users Yesterday : 747