न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन: विजिलेंस जांच के बाद अफसरों समेत 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज होगा, धामी सरकार ने दिखाई सख्ती” “हरिद्वार में अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 60 किलो भैंसवंशीय मांस, कटान उपकरण और नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, गोवंश संरक्षण टीम व पुलिस का संयुक्त छापा” “हर बच्चे तक पहुंचेगी जिंदगी की दो बूंदें: हरिद्वार में 3.36 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश” “कुंभ-2027 की उल्टी गिनती शुरू: हरिद्वार में युद्धस्तर पर तैयारियां, 90% पूरी हुई सड़क, नया स्टील पुल देगा श्रद्धालुओं को राहत” “शादी का जोश पड़ा महंगा! सड़क पर हूटर बजाकर झाड़ रहे थे रौब, वायरल वीडियो देखते ही हरिद्वार पुलिस ने 5 गाड़ियों पर चला दिया बुलडोजर जैसा एक्शन” “पुलिस लाइन में दौड़े एसएसपी नवनीत सिंह, जवानों ने भी दिखाई फुर्ती; परेड ग्राउंड से फिटनेस, अनुशासन और सख्त ट्रेनिंग का दिया गया बड़ा संदेश”
Home » कार्यवाही » “शिवदासपुर-तेलीवाला में ‘चोरों के हमले’ की कहानी निकली बहनों की आपसी रंजिश: पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”

“शिवदासपुर-तेलीवाला में ‘चोरों के हमले’ की कहानी निकली बहनों की आपसी रंजिश: पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)धनौरी। चौकी धनौरी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेली वाला में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए उसकी पुत्री के सिर पर चोट मार कर घायल कर दिया है।प्राप्त सूचना पर उच्चाधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा बिना देरी मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई।घायल बच्चे को उपचार हेतु सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया जहां से सर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा यथाशीघ्र मामले के खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।जिस पर पुलिस टीम द्वारा घटना की जाँच करते हुए ग्राम तेल्लीवाला में लोगों से पूछताछ कर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खँगाला गया जिसमे किसी संदिग्ध चोर, बदमाश का गांव में आना नहीं पाया गया।घटना के दृष्टिगत बारीकी से जांच की गई तो पाया कि तेजमिन निवासी तेल्लीवाला का परिवार अपने कामकाज से बाहर गया था तथा घर में दोनों बेटियां अकेले थी जिसमे रोटी बनाने को लेकर विवाद हो गया था। बड़ी लड़की के चोट ना होने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर फिल्ड यूनिट टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर बारीकी से निरीक्षण तथा जांच की गई तथा बड़ी लड़की द्वारा बार बार अपने बयान बदलने के कारण शक होने पर उसकी माता के सामने पूछताछ की गई तो उसने बताया कि छोटी बहन रोटी बनाने को लेकर बार बार परेशान कर रही थी तो हम दोनों बहनों का आपस में झगड़ा हो गया और जिसपर मैंने अपने पिताजी की सेटरिंग में कील उखाड़ने वाली घर में रखी हथौड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया और फिर उसे साफ करके टाड पर रख दिया था बच्ची की निशांदेही पर हथौड़ी बरामद की गई।

आज कल गांव व घरवालो से चोरों के आने की बात सुन रही थी इसलिये मैंने अपनी छोटी बहन को डरा धमका कर घर वालों को झूठी कहानी बताने को बोला।

घायल बच्ची के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उससे भी पूछताछ की गई तो उसने भी उपरोक्त बाते बताई गई।

पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों की काउंसलिंग कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। कुछ लोगों द्वारा गांव में चोरों की अफवाह फैलाई जा रही है जिसका असर छोटे बच्चों पर पड रहा है जिसका उदाहरण उपरोक्त घटना है। चोरों और बदमाशों की अफवाहों का फायदा गांव के कुछ शरारती तत्व उठा रहे हैं इसलिए सभी ग्राम वासियों से अपील है कि इस प्रकार की झूठी अफवाहों पर ध्यान न देकर झूठी अफवाहें ना फैलाएं अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुछ कथित पोर्टलो द्वारा मौके पर जाए बिना ही घटना को बड़ा चढ़कर प्रसारित किया गया है जिससे आम जनता में डर व भय का माहौल पैदा हो गया है ऐसे पोर्टलो को भी चिन्हित किया जा रहा है। पूरे मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंदर कुमार,उप निरीक्षक उमेश कुमार,उप निरीक्षक पुष्कर सिंह,हेड कॉन्सटेबल सोनू कुमार,कांस्टेबल जितेन्दर कुमार, कांस्टेबल विक्रम,एफएसएल व एसओजी रुड़की शामिल रहे

 

1,290 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 7 9 8 3
Users Today : 691
Users Yesterday : 1122

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 7 7 9 8 3
Users Today : 691
Users Yesterday : 1122