न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हड़कंप » दरगाह परिसर में फिर हुआ विवाद, प्रबंधन पर उठे सवाल

दरगाह परिसर में फिर हुआ विवाद, प्रबंधन पर उठे सवाल

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर (हरिद्वार)। आस्था का केंद्र माने जाने वाले दरगाह परिसर में एक बार फिर विवाद की चपेट में आ गया है।

मंगलवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई।

इस घटनाक्रम ने दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन तंत्र की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में उग्र हो गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ऐसे मामले अब आम हो चले हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा समय रहते कोई कदम नहीं उठाया जाता। “कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती,” एक दुकानदार ने बताया।

दरगाह परिसर में सुरक्षा के लिए लगाए गए कई सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। वहीं, पुलिस व्यवस्था केवल बड़े आयोजनों तक ही सीमित रह गई है। धार्मिक संगठनों और समाजसेवियों ने प्रबंधन की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। श्रद्धालु और स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि अब कोई स्थायी समाधान निकलेगा, ताकि दरगाह की पवित्रता और शांति बनी रह सके।

ALSO READ  आपसी विवाद बना दो मौतों की वजह: पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या, हरिद्वार में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728