(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर।हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र स्थित कोटा मुरादनगर गांव में बुधवार देर शाम चुनावी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।
ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी तनातनी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई, जब पूर्व प्रधान के समर्थकों ने मौजूदा प्रधान के घर पर हमला कर दिया।

हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और पथराव किया, जिसमें प्रधान पक्ष के कई लोग घायल हो गए। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग भयभीत हो गए।

सूचना मिलते ही कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गांव में अब भी तनाव का माहौल है और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।








































Users Today : 354
Users Yesterday : 522






