न्यूज़ फ्लैश
“बहादराबाद में SBI के 71वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, शाखा प्रबंधक प्रणय किशोर बोले— डिजिटल बैंकिंग अपनाइए, हर सुविधा अब आपकी उंगलियों पर!” “हरिद्वार को मिला नया जिला सूचना अधिकारी: रती लाल की पदोन्नति से विभाग में खुशी की लहर, पत्रकारों और अधिकारियों ने दी बधाई” “मानसून का बड़ा असर! ऋषिकेश में गंगा की रौद्र धारा के चलते 1 जुलाई से रिवर राफ्टिंग बंद, अब सितंबर तक करना होगा इंतजार” “हरिद्वार में विकास तिवारी का बढ़ा कद! थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष बनने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी बधाई” “कॉस्मेटिक की दुकान निकली नशे का अड्डा! कलियर में STF का बड़ा धमाका, प्रतिबंधित कोडीन सिरप-ट्रामाडोल के साथ संचालक गिरफ्तार” “चम्पावत पुलिस के तीन कर्मठ अधिकारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, एसपी रेखा यादव ने किया सम्मानित”
Home » हमला » रंजिश का खूनी अंजाम: शादी समारोह में दो गुटों में भिड़ंत, बारात में आए युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर, सहारनपुर से आए हमलावर फरार

रंजिश का खूनी अंजाम: शादी समारोह में दो गुटों में भिड़ंत, बारात में आए युवक को मारी गई गोली, हालत गंभीर, सहारनपुर से आए हमलावर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। एक शादी समारोह में युवकों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट के युवकों ने दूसरे पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

रामपुर चुंगी स्थित दीन मोहम्मद गार्डन में पाडली गुर्जर निवासी एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी हो रही थी। एक बारात मुजफ्फरनगर और एक बारात सहारनपुर जिले से आई हुई थी। इसी दौरान युवकों के दो गुटों में आमना-सामना हो गया। सहारनपुर से आए एक युवक ने तमंचा निकालकर दूसरे पर तान दिया। युवक जान बचाने के लिए जैसे ही भागा तो उसको पीछे से गोली मार दी। गोली मोहम्मद फैज निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी के लगी। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं सहारनपुर के युवक मौके से फरार हो गए। जानकारी मिली है कि जिस युवक को गोली लगी है। वह पिछले महीने अपने साथियों के साथ सहारनपुर बारात में गया था। तब उसका वहां के युवकों के झगड़ा हो गया था । तब वह वापस आ गए। उसके कुछ दिनों बाद यह लोग फिर से अपना बदला लेने सहारनपुर गए और झगड़ा करके वापस आ गए। जिन लोगों से झगड़ा हुआ था वह आज बारात में आए हुए थे और इन युवकों का उनसे आमना सामना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 5 4
Users Today : 1371
Users Yesterday : 3383
[democracy id="1"]

Our Visitor

4 9 2 7 5 4
Users Today : 1371
Users Yesterday : 3383