न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » ठेका » “856वां काठा पीर उर्स 9 जून से, 61.50 लाख में गया मेला ठेका”

“856वां काठा पीर उर्स 9 जून से, 61.50 लाख में गया मेला ठेका”

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर के पथरी जंगल स्थित बाबा शाह मोहम्मद उर्फ काठा पीर की दरगाह पर 856वां सालाना उर्स 9 जून से 13 जून तक आयोजित होगा।

देशभर से बड़ी संख्या में अकीदतमंद दरगाह पर अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं, जिनकी मुरादें यहां पूरी होती हैं। मेला ठेकेदार वारिस अहमद ने बताया कि उर्स में लंगर का आयोजन बड़े एहतराम से किया जाएगा और मेले के पूरे क्षेत्र में रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इस बार मेला ठेका ग्लोबल इंटरप्राइजेज को 61 लाख 50 हजार रुपये में दिया गया है। उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि इस बार मांस-मछली से संबंधित व्यंजन व होटलों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पिछले वर्ष कुछ शिकायतों के चलते शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी, इसलिए इस बार प्रशासन सख्ती बरतेगा।

उर्स के दौरान जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। यह ऐतिहासिक उर्स न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है।

815 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”