“हरिद्वार पुलिस की कड़ी कार्रवाई: नवरात्रि के पहले दिन ज्वालापुर क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 21 व्यक्ति गिरफ्तार, 81 पुलिस एक्ट में चालान, जनपदभर में अभियान जारी”
(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने नवरात्रि के पावन पर्व पर सार्वजनिक स्थानों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 22 सितंबर 2025 को ज्वालापुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला कड़च, रेलवे रोड, नहर पटरी…













