न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » सौगात » ✨ खेलड़ी ग्राम सभा में बैंकिंग महाकुंभ – मंत्री से लेकर RBI और PNB अफसर तक, गाँव-गाँव पहुँच रही Re-KYC और सोशल सिक्योरिटी योजनाओं की सौगात ✨

✨ खेलड़ी ग्राम सभा में बैंकिंग महाकुंभ – मंत्री से लेकर RBI और PNB अफसर तक, गाँव-गाँव पहुँच रही Re-KYC और सोशल सिक्योरिटी योजनाओं की सौगात ✨

(शहजाद अली हरिद्वार)आज दिनांक 21 अगस्त को ब्लॉक बहादराबाद के खेलड़ी ग्राम सभा में वित्तीय सेवाएँ विभाग (DFS) के दिशा-निर्देशानुसार वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) का सैचुरेशन कैम्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ. जयपाल चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरविन्द कुमार, महाप्रबंधक श्रीमती नीता बेहरामफ्रेम, उप महाप्रबंधक श्री धीरेज कुमार अरोड़ा उपस्थित रहे। साथ ही पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सर्कल हेड श्री रविन्द्र पांडे, मुख्य प्रबंधक श्री दिनेश गुप्ता, श्री अतुल मोहन गुप्ता, श्री मनोज गौतम तथा ग्राम प्रधान श्री प्रवीण चौहान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।कैम्प में DFS के निर्देशानुसार ग्रामीणों को Re-KYC की अनिवार्यता एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि श्री अरविन्द कुमार ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जब बैंक स्वयं आपके द्वार सेवा लेकर आया है तो आपको इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उन्होंने Re-KYC को बैंकिंग सुरक्षा व पारदर्शिता के लिए आवश्यक बताया।PNB के सर्कल हेड श्री रविन्द्र पांडे ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), नामांकन, किसान ऋण, डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों की सुविधा हेतु पीएनबी ने मौके पर ही 5 काउंटर स्थापित किए, जहां लोगों ने Re-KYC करवाया और विभिन्न योजनाओं से जुड़े।

इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ लिया तथा बैंकिंग सुविधाओं के महत्व को समझा। यह शिविर ग्रामीणों में वित्तीय जागरूकता एवं समावेशन की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

 

409 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”