न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » कार्यवाही » “₹77 लाख बैंक धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार — हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी”

“₹77 लाख बैंक धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार — हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले में एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में लंबे समय से वांछित चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 1 जून 2025 को रामधाम कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से की गई। आरोपी महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यस बैंक, हरिद्वार में शाकुंभरी ऑटोमोबाइल्स नाम से फर्जी खाता खोलकर 36 लाख रुपये का वाहन लोन प्राप्त किया था।यह मामला वर्ष 2023 में सामने आया था, जब अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कटहरा बाजार, ज्वालापुर के शाखा प्रबंधक हरिदत्त भट्ट ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।

उन्होंने बताया कि कुल 13 लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बैंक से ₹77 लाख का लोन लिया, जिसे वापस नहीं किया गया। इस पर कोतवाली ज्वालापुर में धारा 420, 467, 468, 471 और 120बी भा.दं.वि. के अंतर्गत एफआईआर संख्या 481/2023 दर्ज की गई।

मामले की गहन जांच के बाद पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह नवीनतम सफलता मिली है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश में लगातार प्रयासरत है।

इस गिरफ्तारी से एक बार फिर यह स्पष्ट हुआ है कि हरिद्वार पुलिस आर्थिक अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए निरंतर सक्रिय है।

484 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”