न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » सुरक्षा » हरिद्वार में सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

हरिद्वार में सड़क सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सड़क सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बहादराबाद स्थित एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम नेस्ले इंडिया और आरएस लॉजिस्टिक्स के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ।सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक यातायात जितेन्द्र मेहरा ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा के नियमों, यातायात अनुशासन और कानून प्रवर्तन की रणनीतियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ड्राइवरों और वाहन संचालकों को साइबर अपराध से सतर्क रहने के लिए जरूरी उपाय भी बताए।

कार्यक्रम में चालक सुरक्षा प्रोटोकॉल, आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया, सुरक्षित रसद संचालन में तकनीकी सहयोग और साइबर सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

नेस्ले इंडिया के अधिकारी वरुण गुप्ता और बलबीर भल्ला सहित औद्योगिक जगत से जुड़े अन्य प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता जैसे विषयों पर इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।

263 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”