न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » आवेदन » हरिद्वार में यूसीसी के तहत पंजीकरण अनिवार्य, पोर्टल पर 6 माह में कराएं आवेदन

हरिद्वार में यूसीसी के तहत पंजीकरण अनिवार्य, पोर्टल पर 6 माह में कराएं आवेदन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जनपद में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने सभी नागरिकों से निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि विवाह पंजीकरण, तलाक, विवाह शून्यता, लिव-इन रिलेशनशिप, वसीयत व उत्तराधिकार जैसे विषयों पर पंजीकरण जरूरी किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संहिता लागू होने की तिथि से 6 माह के भीतर आवेदन करने पर मात्र ₹250 शुल्क देय होगा, जबकि इसके पश्चात ₹2500 शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने सभी निबंधकों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

अब तक जनपद में कुल 6035 सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके हैं, जबकि विवाह पंजीकरण के 5176 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। लिव-इन रिलेशनशिप के 9 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 4 लंबित हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य की एकता, समानता और समरसता को सुदृढ़ करने हेतु यह पहल महत्वपूर्ण है। सभी पात्र नागरिक समय रहते पोर्टल पर आवेदन करें, ताकि उन्हें सरकारी सेवाओं में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

422 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”