न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » क्राइम » हरिद्वार: मृतका के बैंक खाते से उड़ाए गए 8.92 लाख रुपये, बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

हरिद्वार: मृतका के बैंक खाते से उड़ाए गए 8.92 लाख रुपये, बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, एक फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक बड़े बैंकिंग फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें एक मृत महिला के बैंक खाते से ₹8,92,427 की धोखाधड़ी कर निकासी की गई।

इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पंजाब नैशनल बैंक (इकबालपुर शाखा) में कार्यरत एक बैंककर्मी और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

घटना का खुलासा ऐसे हुआ
गांव बेहड़ेकी सैदाबाद निवासी सुनील कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मृतक माता सगुनी देवी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भारी धनराशि निकाल ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और जांच उप-निरीक्षक नितिन बिष्ट को सौंपी गई।

बैंक कर्मी ने रची धोखाधड़ी की साजिश
जांच के दौरान बैंक रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और कर्मचारियों के बयान के आधार पर जतिन कुमार, जो उस समय पंजाब नैशनल बैंक, इकबालपुर में तैनात था, को संदेह के घेरे में लिया गया। पूछताछ में जतिन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों यशपाल और फिरोज के साथ मिलकर मृतका के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और एटीएम कार्ड बनवाकर खाते से UPI और नकद माध्यमों से कुल ₹8.92 लाख की निकासी कर ली।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
जतिन कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी यशपाल को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। तीसरा आरोपी फिरोज अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

ALSO READ  कोंटा मुरादनगर में प्रधान पर जानलेवा हमला, ढाई दर्जन पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

आरोपियों का विवरण:

जतिन कुमार, पुत्र इन्द्रपाल
निवासी: गली नं. 06, नवीन नगर, सहारन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728