न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा
Home » प्रार्थना » मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैसाखी पर की प्रार्थना, कहा – सत्संग में आना परम शोभाग्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैसाखी पर की प्रार्थना, कहा – सत्संग में आना परम शोभाग्य

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बैसाखी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तसरोवर स्थित श्री सद्गुरु भूरी वाले गुरु गद्दी पर पहुंचकर मत्था टेका।

उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्संग में सम्मिलित होना परम सौभाग्य की बात है, इससे आत्मिक बल मिलता है और एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर अपने हालिया पंजाब दौरे के अनुभव भी साझा किए और धार्मिक आयोजनों की भूमिका को समाज में एकजुटता और सकारात्मकता फैलाने वाला बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर्ष, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, कृषि संस्कृति और किसानों के परिश्रम को सम्मान देने का अवसर है।

सीएम धामी ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लेकर आए और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

ALSO READ  हरिद्वार पहुंचे अनंत अंबानी, हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 7 5
Users Today : 320
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 7 5
Users Today : 320
Users Yesterday : 1179