न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक BIG BREAKING:ऑरेंज अलर्ट से उत्तराखंड में बढ़ी सतर्कता, SDRF हाई अलर्ट पर—सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने टीमों की तैयारियों का लिया जायजा BIG BREAKING:भारी बारिश का अलर्ट! देहरादून में कल कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया बड़ा आदेश
Home » क्राइम » श्यामपुर पुलिस की तेज़ कार्रवाई, 13 वर्षीय बालक को दिल्ली से 6 घंटे में सकुशल बरामद किया

श्यामपुर पुलिस की तेज़ कार्रवाई, 13 वर्षीय बालक को दिल्ली से 6 घंटे में सकुशल बरामद किया

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में श्यामपुर पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा बालक गौरव को मात्र छह घंटे में दिल्ली से सकुशल बरामद कर एक सराहनीय कार्य किया।

दिनांक 12 अप्रैल 2025 को गौरव अपनी माता द्वारा पढ़ाई और मोबाइल चलाने को लेकर डांटने पर बिना बताए घर से निकल गया था। अगले दिन, 13 अप्रैल को गौरव की माता श्रीमती यशोदा देवी निवासी ग्राम गाजीवाली, श्यामपुर ने थाने में तहरीर दर्ज कराई।

गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर श्यामपुर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई आरंभ की गई। विभिन्न टीमें गठित कर संभावित स्थलों पर रवाना किया गया, मुखबिरों को सक्रिय किया गया और 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया।

साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के प्रयासों के कारण एक जागरूक नागरिक द्वारा थानाध्यक्ष को सूचना दी गई कि दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर वही बालक मौजूद है। तत्पश्चात् श्यामपुर पुलिस टीम बालक के परिजनों के साथ दिल्ली पहुंची और गौरव को सकुशल बरामद कर हरिद्वार लाया गया।

श्यामपुर पुलिस की इस तत्परता और तकनीकी सहयोग के कुशल उपयोग के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को प्रशंसा प्रदान की है।

ALSO READ  धाक जमाने के इरादे से निकले युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, अवैध हथियार बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 0 3
Users Today : 248
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 5 0 3
Users Today : 248
Users Yesterday : 1179