न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » निलंबित » हरिद्वार नगर निगम में 54 करोड़ की जमीन खरीद घोटाला, चार अधिकारी निलंबित

हरिद्वार नगर निगम में 54 करोड़ की जमीन खरीद घोटाला, चार अधिकारी निलंबित

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार में 54 करोड़ रुपये की जमीन खरीद में घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच अधिकारी वरिष्ठ आईएएस रणवीर सिंह चौहान की रिपोर्ट के आधार पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार दयाल, अधिशासी अभियंता आनंद सिंह मिश्रवाण, कर एवं राजस्व अधीक्षक लक्ष्मीकांत भट्ट और जेई दिनेश चंद्र कांडपाल शामिल हैं।

घोटाले में सराय कूड़ा निस्तारण केंद्र के पास 33 बीघा कृषि भूमि का लैंड यूज बदलकर उसे महंगे दामों पर खरीदा गया। भूमि की वास्तविक कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये थी, लेकिन लैंड यूज बदलने के बाद उसे 54 करोड़ में खरीदा गया। यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ एक महीने के भीतर पूरी की गई।

इस मामले में सबसे पहले मेयर किरण जैसल ने सवाल उठाए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले की जांच वरिष्ठ आईएएस अफसर को सौंपी थी। अब भूमि बेचने वाले किसान के खातों को फ्रीज करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

ALSO READ  इब्राहिमपुर में खैर के पेड़ कटान का मामला उजागर, वन तस्कर गिरफ्तार, दरोगा निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 4 2
Users Today : 939
Users Yesterday : 728