न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज” “मौसम बना राहुल गांधी के रास्ते की दीवार! अल्मोड़ा की जनसभा से पहले पंतनगर में रुका हेलीकॉप्टर, समर्थकों का इंतजार बढ़ा” “कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना”
Home » कार्यवाही » “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”

“वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। बीएचईएल मध्य मार्ग पर बाइक से खतरनाक स्टंट करना और सड़क पर हुड़दंग मचाना चार युवकों को महंगा पड़ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का संज्ञान लेते हुए रानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले दो बाइक चालकों और उनके दो साथियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया, जबकि उनके साथियों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया।

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते हुए और यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की।

पुलिस जांच में स्टंट करने वाले युवकों की पहचान अभिषेक पुत्र रामबाबू निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, सिडकुल हरिद्वार तथा फरहान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर, रानीपुर हरिद्वार के रूप में हुई। अभिषेक पल्सर मोटरसाइकिल (UP 19 S 0161) तथा फरहान अपाची मोटरसाइकिल (UK 08 BF 6921) चला रहा था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर उनकी मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत सीज कर दिया। वहीं उनके साथ मौजूद मनीष पाल और अनुज कुमार के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान की कार्रवाई करते हुए 500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

रानीपुर पुलिस ने सभी युवकों को भविष्य में इस प्रकार के खतरनाक स्टंट, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि सड़क पर स्टंट करना न केवल स्वयं की जान के लिए खतरा है, बल्कि अन्य राहगीरों की सुरक्षा को भी प्रभावित करता है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्दकिशोर ग्वाड़ी तथा हेड कांस्टेबल गोपीचन्द पूनियाँ शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

110 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 3 0
Users Today : 558
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 8 3 0
Users Today : 558
Users Yesterday : 1287