न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » क्राइम » रुड़की: होटल में पुलिस की छापेमारी, नशे में पकड़े गए छात्र-छात्राएं, होटल सील की संस्तुति

रुड़की: होटल में पुलिस की छापेमारी, नशे में पकड़े गए छात्र-छात्राएं, होटल सील की संस्तुति

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की में शनिवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस ने कोतवाली प्रभारी आईपीएस कुश मिश्रा के नेतृत्व में रोडवेज के समीप स्थित एक होटल में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान होटल में लगभग 25 से अधिक युवक-युवतियां नशे की हालत में पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि अधिकांश छात्र-छात्राएं एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं। पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देने के बाद उनके संस्थान को सूचित कर सुपुर्द कर दिया। होटल में अवैध रूप से नशे का माहौल पाए जाने पर होटल संचालक को फटकार लगाई गई और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को होटल सील करने की संस्तुति भेजी गई है। आईपीएस कुश मिश्रा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना प्राथमिकता है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी। पुलिस की यह तत्परता शहर में नशे के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है।

1,031 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *