न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार की शेरनियों का दमदार दांव: पेचक सिलाट में 7 पदक झटके, अब ‘खेलो इंडिया’ में उत्तराखंड का परचम लहराने को तैयार!” “टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “ “दिव्य-भव्य कुम्भ 2027 की तैयारी तेज: ₹1224 करोड़ का मेगा प्लान, स्वच्छ-सुंदर कुम्भ क्षेत्र मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” “पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद” “80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”
Home » कार्यवाही » योगी सरकार की सख्ती का असर: यूपी ने 24 घंटे में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भेजा वापस

योगी सरकार की सख्ती का असर: यूपी ने 24 घंटे में सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भेजा वापस

(शहजाद अली हरिद्वार)लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था। इस निर्देश पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक कर कार्रवाई के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने खुद पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की। नतीजा यह रहा कि यूपी चुन-चुनकर पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित करने और वापस भेजने वाला देश का पहला राज्य बन गया। 24 घंटे के भीतर यूपी पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य से बाहर कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और हर जिले से अपडेट मंगा रहे थे। योगी सरकार की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई की पूरे देश में चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि अन्य राज्यों को भी इसी मॉडल पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा सकते हैं।

154 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”