न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » मीटिंग » मलेशिया सिविल सेवा के अधिकारियों ने हरिद्वार में प्रशासनिक व्यवस्था का अध्ययन किया

मलेशिया सिविल सेवा के अधिकारियों ने हरिद्वार में प्रशासनिक व्यवस्था का अध्ययन किया

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: भारत सरकार के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के तत्वावधान में मलेशिया सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल जिला मुख्यालय हरिद्वार पहुंचा।

यह दल 9वें प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. संजीव शर्मा और बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में यहां आया।


अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी और जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यशाला में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने भारत की शासन प्रणाली, जिला प्रशासन की संरचना एवं कार्यप्रणाली पर प्रेजेंटेशन दिया। एसपी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और कुंभ मेले में भीड़ नियंत्रण की रणनीति साझा की।

सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों को हरिद्वार की सांस्कृतिक, धार्मिक पहचान एवं प्रशासनिक चुनौतियों से भी अवगत कराया गया।

अंत में मलेशियाई दल के लीडर मोहम्मद नासिर ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

184 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”