न्यूज़ फ्लैश
“टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “ “दिव्य-भव्य कुम्भ 2027 की तैयारी तेज: ₹1224 करोड़ का मेगा प्लान, स्वच्छ-सुंदर कुम्भ क्षेत्र मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” “पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद” “80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश” “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”
Home » हमला » मंगलौर में पारिवारिक कलह बना खूनी संघर्ष, बेटे ने फावड़े से कर दी पिता की हत्या

मंगलौर में पारिवारिक कलह बना खूनी संघर्ष, बेटे ने फावड़े से कर दी पिता की हत्या

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर (रुड़की)। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भनेड़ा स्थित आसरा ईंट भट्ठे पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव गुजरान बड़वा निवासी सलीम की हत्या उनके 17 वर्षीय पुत्र मुशाहीर ने कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलीम और उसका पुत्र मुशाहीर दोनों आसरा ईंट भट्ठे पर पथाई का काम करते थे। शनिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर मुशाहीर ने फावड़े से अपने पिता पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से सलीम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

574 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”