न्यूज़ फ्लैश
“टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “ “दिव्य-भव्य कुम्भ 2027 की तैयारी तेज: ₹1224 करोड़ का मेगा प्लान, स्वच्छ-सुंदर कुम्भ क्षेत्र मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” “पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद” “80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश” “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”
Home » कार्यवाही » बिन बुलाए शादी में घुसे युवक, ग्रामीणों ने कराई बर्तन सफाई, वीडियो वायरल

बिन बुलाए शादी में घुसे युवक, ग्रामीणों ने कराई बर्तन सफाई, वीडियो वायरल

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में शादी समारोह में बिना बुलाए पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने सबक सिखाया।

युवक शादी में मेहमानों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने पूछताछ की तो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जांच में पता चला कि वे शादी वाले परिवार या मेहमानों में से किसी को नहीं जानते थे।

इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों को पकड़कर पहले डांटा और फिर पिटाई की। सजा के तौर पर उनसे शादी समारोह के बर्तन भी साफ कराए।

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक प्लेट लिए बैठे नजर आते हैं और फिर ग्रामीणों द्वारा घेरा जाता है।

घटना वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग ग्रामीणों के कदम का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे कानून हाथ में लेने की निंदा कर रहे हैं।

भगवानपुर थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने भी माना है

 

कि किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में लेना उचित नहीं है।

760 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”