(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के बैनर तले हरिद्वार में शिक्षकों और कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला। शहीद भगत सिंह चौक से प्रेम नगर आश्रम घाट तक शांतिपूर्वक मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गंगा घाट पर दिए जलाकर उन्हें समर्पित किया गया। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुखदेव सैनी व मंत्री दीपक चौहान ने सरकार से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। जनपद प्रभारी सदा शिव भास्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने हमले की निंदा करते हुए देश की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता जताई।











































Users Today : 532
Users Yesterday : 1179






