न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » बैठक » ग्रामीण इलाकों में पार्क एवं खेल के मैदान स्थापित करने की रूपरेखा तैयार: अंशुल सिंह

ग्रामीण इलाकों में पार्क एवं खेल के मैदान स्थापित करने की रूपरेखा तैयार: अंशुल सिंह

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में नए पार्क और खेल के मैदान बनाने की विस्तृत योजना प्रस्तुत की है।

गुरुवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि शहरों में की गई विकासात्मक योजनाओं को अब गांवों तक फैलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों से नारसन बॉर्डर पर भव्य स्वागत द्वार का निर्माण चल रहा है, जिसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। शहरों में एचआरडीए द्वारा बनाए गए स्पोर्ट्स स्टेडियम, फ्लाईओवर के नीचे स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए सुविधाएं और मौजूदा पार्कों का कायाकल्प पूरा हो चुका है, जबकि बाकी बचे पार्कों पर कार्य जारी है।

ग्रामीण इलाकों के लिए मल्टी–स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और विषयगत स्टेडियम निर्माण हेतु क्षेत्र चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इससे स्थानीय युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। अंशुल सिंह ने अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों में संपत्ति खरीदने से बचने की भी अपील की।

इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी व महासचिव दीपक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे, जिन्होंने उपायुक्त से विभिन्न प्रश्न पूछे और उनकी योजनाओं पर संतोष व्यक्त किया।

350 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”