न्यूज़ फ्लैश
“शिवालिक नगर में रंगों की बौछार: राजीव शर्मा के भव्य होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और फूलों की होली बनी आकर्षण का केंद्र” “धामी का ‘वन-क्लिक’ कमाल: ₹141.91 करोड़ की पेंशन सीधे खातों में, 9.57 लाख से अधिक लाभार्थियों को समय पर मिला संबल — हर पात्र तक लाभ पहुँचाने के सख्त निर्देश” “संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!” “होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन”
Home » प्रार्थना » उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: हरिद्वार SSP प्रमेन्द्र डोबाल की छात्रों से भावुक अपील

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025: हरिद्वार SSP प्रमेन्द्र डोबाल की छात्रों से भावुक अपील

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रमेन्द्र डोबाल ने छात्रों और अभिभावकों से एक भावनात्मक अपील की है।

उन्होंने कहा कि परिणाम जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं होता। सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा हैं। जो विद्यार्थी अच्छे अंक प्राप्त करें, वे निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं, परंतु जिनके अंक कम आएं या वे असफल हो जाएं, उन्हें हताश नहीं होना चाहिए।

SSP डोबाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं 10वीं कक्षा में गणित में अनुत्तीर्ण हुए थे, उन्हें मात्र 18 अंक प्राप्त हुए थे। बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और जीवन में आगे बढ़ते रहे।

उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों का साथ दें, उन पर अनावश्यक दबाव न डालें। आत्मविश्वास और प्रयास से ही सफलता मिलती है।

617 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“संजू सैमसन की तूफानी 97 रनों की पारी से भारत का धमाका, 195 रन का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज कर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा — टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में एंट्री, अब 5 मार्च को इंग्लैंड से महासंग्राम!”