न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार की शेरनियों का दमदार दांव: पेचक सिलाट में 7 पदक झटके, अब ‘खेलो इंडिया’ में उत्तराखंड का परचम लहराने को तैयार!” “टिहरी पर हरिद्वार का ‘गोल्डन अटैक’! 3-1 की धमाकेदार जीत से सेमीफाइनल में एंट्री, मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप में अंडर-14 खिलाड़ियों का जलवा “ “दिव्य-भव्य कुम्भ 2027 की तैयारी तेज: ₹1224 करोड़ का मेगा प्लान, स्वच्छ-सुंदर कुम्भ क्षेत्र मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता” “पत्रकारों के परिवारों को मिला संबल: डीएम–एसएसपी ने सौंपे 5-5 लाख के सहायता चैक, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से जागी नई उम्मीद” “80% से कम खर्च पर CDO का कड़ा एक्शन: लापरवाह विभागों को फटकार, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश” “सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”
Home » निरीक्षण » आगामी कुंभ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिलाधिकारी ने किया सड़क मार्गों का निरीक्षण

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिलाधिकारी ने किया सड़क मार्गों का निरीक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने आज यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने सिडकुल से शिवालिक नगर होते हुए बेरियर नंबर 06 तक प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया।

इसके अतिरिक्त रानीपुर झाल और पुरानी गंगनहर पर बनने वाले दो पुलों के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वहीं, पतंजलि से सहदेवपुर होते हुए सुभाषगढ़, फेरूपुर तक की सिंगल लाइन रोड को डेढ़ लाइन में परिवर्तित किए जाने वाले कार्य का भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता डी. वी. सिंह, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह, अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, कीर्ति वर्धन सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

323 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सहकारिता में बड़ा सुधार कदम: प्रोफेशनल एमडी की तैनाती, आधी-अधूरी तैयारी पर अधिकारियों की क्लास—दून सहकारी बाजार व निबंधक कार्यालय निर्माण को मिली रफ्तार, डीपीसी प्रस्ताव शीघ्र आयोग भेजने के निर्देश”