न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » प्रदर्शन » “धामी सरकार पर युवा कांग्रेस का जोरदार हमला: बिगड़ी कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ हरिद्वार में पुतला दहन”

“धामी सरकार पर युवा कांग्रेस का जोरदार हमला: बिगड़ी कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ हरिद्वार में पुतला दहन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की धामी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।

परशुराम चौक पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष कैश खुराना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अधिकारियों को सरकार का डर नहीं और अपराधियों को अधिकारियों का डर नहीं है। हरिद्वार ही नहीं पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। धर्मनगरी में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म, अवैध नशा बढ़ रहा है तो कांग्रेस विधायक के बेटे पर हमले हो रहे हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि प्रदेश में धामी सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार दिन दुनी रात चौगुनी रफ़्तार से विकास कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस थाने और चौकियां अब आम आदमी की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि दलाली का अड्डा बन चुके है। प्रदेश के कोने कोने में नशे का कारोबार फलफूल रहा है। जिसके कारण अन्य अपराध भी बढ़ रहे हैं। स्मैक, गांजा और अन्य अवैध नशे का सामान धर्मनगरी में कहीं भी आसानी से मिल रहा है। पुलिस की नाक के नीचे सब हो रहा है और कोई कार्यवाही नहीं होती।

पूर्व महिला शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि महिलाओं और छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। यह सरकार किसी को भी सुरक्षा देने में असमर्थ है। भाजपा सिर्फ एक दूसरे से लड़वाने में विश्वास रखती है।

इस अवसर पर गौरव चौहान सौरभ सैनी, मृत्युंजय पांडे, लक्की महाजन, पार्षद सोहित सेठी, बन्नी ठाकुर, दीपक कोरी, शुभम जगारिया, रिंकू, दीपक पांडे, सार्थक ठाकुर, आशु भारद्वाज, दिव्यांश अग्रवाल, आशु श्रीवास्तव, लक्की महाजन, दीपक कोरी, मनोज जाटव, रजत कुमार, गौरव चौहान, बन्नी ठाकुर आदि शामिल थे।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *