न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » बढ़ावा » उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने हेतु देहरादून में कार्यशाला आयोजित

उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने हेतु देहरादून में कार्यशाला आयोजित

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। उत्तराखण्ड को फिल्म निर्माण के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद (UFDC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यशाला का विषय “उत्तराखण्ड में फिल्मिंग इकोसिस्टम का विकास” था।कार्यशाला का उद्घाटन यूएफडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की फिल्म निदेशक शिल्पा राव और एनएफडीसी के महाप्रबंधक अजय धोके ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर फिल्म निर्माता, नीतिगत विशेषज्ञ, अधिकारी और अन्य हितधारकों ने भाग लिया। बंशीधर तिवारी ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड को फिल्म हब बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने, सिनेमा हॉल निर्माण हेतु सब्सिडी और सिंगल विंडो क्लीयरेंस जैसे प्रावधानों की जानकारी दी।

शिल्पा राव ने इंडियन सिने हब पोर्टल और वेव्स बाजार डॉट कॉम जैसे प्लेटफार्मों की जानकारी दी, जो फिल्म निर्माताओं के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। डॉ. नितिन उपाध्याय ने उत्तराखण्ड की नवाचारपूर्ण फिल्म नीति पर प्रकाश डालते हुए “प्रतिभा, प्रशिक्षण और तकनीक” को इसका आधार बताया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों के सवालों का समाधान भी अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और राज्य में फिल्म निर्माण को गति देने हेतु व्यापक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 2
Users Today : 215
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 6 2
Users Today : 215
Users Yesterday : 930