न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हड़कंप » सोलानी नदी पुल के पास महिला ने लगाई नहर में छलांग, जलवीर ने बचाई जान

सोलानी नदी पुल के पास महिला ने लगाई नहर में छलांग, जलवीर ने बचाई जान

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की।शुक्रवार सुबह सोलानी नदी पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

महिला को डूबता देख मौके पर मौजूद जल पुलिसकर्मी मोनू जलवीर तुरंत नहर में कूद गए और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की पहचान आधार कार्ड के जरिए किशनपुर निवासी के रूप में की। पूछताछ में सामने आया कि महिला गृह क्लेश से मानसिक रूप से परेशान थी और आत्महत्या करना चाहती थी।

मोनू जलवीर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे महिला ने सोनाली पार्क के पास नहर में छलांग लगाई थी। समय पर राहत कार्य शुरू करने से उसकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद लोगों ने जलवीर की बहादुरी की सराहना की।

391 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *