न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्लान » “हरिद्वार में VVIP अलर्ट! अमित शाह जी के आगमन पर 3 दिन बदले रहेंगे शहर के रास्ते, भारी वाहनों पर पूरी तरह ब्रेक, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान”

“हरिद्वार में VVIP अलर्ट! अमित शाह जी के आगमन पर 3 दिन बदले रहेंगे शहर के रास्ते, भारी वाहनों पर पूरी तरह ब्रेक, जानिए पूरा ट्रैफिक प्लान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। दिनांक 21–22 जनवरी 2026 को माननीय गृह मंत्री भारत सरकार श्री अमित शाह जी के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनज़र शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था पतंजली योगपीठ फेज-1 एवं फेज-2, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप तथा गुरुकुल कांगड़ी हैलीपैड क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रमों के कारण लागू रहेगी।

दिनांक 21 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:00 बजे से तथा 22 जनवरी 2026 को प्रातः 7:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक दिल्ली से हरिद्वार आने वाला यातायात नगला इमरती से लक्सर मार्ग होते हुए भेजा जाएगा। नजीबाबाद से हरिद्वार होकर देहरादून जाने वाले हल्के वाहन चीला मार्ग से जाएंगे। दिल्ली से देहरादून का यातायात रूड़की–मोहंड मार्ग तथा ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहन नेपाली तिराहा से देहरादून–मोहंड होते हुए भेजे जाएंगे। सहारनपुर, भगवानपुर एवं धनौरी की ओर से आने वाला यातायात बीएचईएल तिराहा से शिवालिकनगर मध्य मार्ग से प्रवेश करेगा, जबकि हरिद्वार से नजीबाबाद-बिजनौर जाने वाले वाहन सिंहद्वार-लक्सर-बालावाली मार्ग अपनाएंगे।

इसके अतिरिक्त 20, 21 एवं 22 जनवरी 2026 को प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा। नागरिकों से अपील है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

263 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *