न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » ज्ञापन » ग्राम सलेमपुर का नाम बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्राम सलेमपुर का नाम बदलने के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ग्राम सलेमपुर महदूद, तहसील व जिला हरिद्वार के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला अधिकारी मयूर दीक्षित को एक ज्ञापन सौंपकर गांव का नाम बदलने के निर्णय पर आपत्ति जताई है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मांग की कि किसी भी नाम परिवर्तन से पहले ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाकर सभी ग्रामीणों की राय ली जाए।हाल ही में हरिद्वार के रोशनाबाद गांव में आयोजित ऑल इंडिया धनगर समाज और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महासंघ

के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम सभा सलेमपुर का नाम बदलकर “लोकमाता अहिल्याबाई” रखने की घोषणा की थी। इस घोषणा की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अन्य समाजों और धर्मों के ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद यह विरोध सामने आया।ग्रामीणों ने ज्ञापन में लिखा कि सलेमपुर एक ऐतिहासिक गांव है, जिसकी स्थापना वर्ष 1374 में हुई थी, और यह क्षेत्र अपनी प्राचीन पहचान और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि लोकमाता अहिल्याबाई जैसी महान विभूति का नाम एक छोटे से गांव से जोड़ना उनके गौरव के साथ न्याय नहीं करता।उन्होंने सुझाव दिया कि यदि लोकमाता अहिल्याबाई को सम्मान देना ही है तो किसी बड़े संस्थान जैसे महाविद्यालय, अस्पताल, रेलवे स्टेशन या जिला स्तर की किसी बड़ी परियोजना को उनके नाम से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार जैसे पवित्र जनपद के नाम के साथ यदि लोकमाता का नाम जुड़ता है, तो उससे राष्ट्रीय स्तर पर अधिक सम्मान प्राप्त होगा।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे परिवर्तन के विरोधी नहीं हैं, लेकिन बिना सर्वसम्मति और ग्राम पंचायत की प्रक्रिया के गांव की प्राचीन पहचान मिटाना उचित नहीं है।

 

1,265 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *