न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार! पुलिस ने खोला चोरी का बड़ा राज, झाड़ियों से बरामद हुईं 3 मोटरसाइकिलें”

“हरिद्वार में शातिर बाइक चोर गिरफ्तार! पुलिस ने खोला चोरी का बड़ा राज, झाड़ियों से बरामद हुईं 3 मोटरसाइकिलें”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। हरिद्वार के सिडकुल थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का साथी पहले ही एक अन्य वाहन चोरी के मामले में जेल भेजा जा चुका है, जबकि पकड़ा गया आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक 6 जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी होने तथा 7 जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर बाइक फैक्ट्री के बाहर से चोरी होने के मामले में थाना सिडकुल में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार जांच और चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान टैप इंडिया कंपनी तिराहे पर तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मोटरसाइकिल फिसलने से वह गिर गया। पुलिस ने तत्काल उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रजत उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी एटा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी रोशनाबाद, हरिद्वार के रूप में हुई।

जांच में सामने आया कि आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर सवार था, वह भी चोरी की थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से कई दोपहिया वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं। इनमें एक बाइक सिडकुल थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी रानीपुर थाना क्षेत्र के मुकदमे से संबंधित निकली।

ALSO READ  "जमानत पर रिहा होकर बना 'विधायक प्रतिनिधि', सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाने वाला अनीश अब पुलिस के रडार पर — मुकदमा दर्ज, तलाश जारी"

बरामदगी के बाद पुलिस ने संबंधित मुकदमों में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अजय शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, हेड कांस्टेबल संजय तोमर और कांस्टेबल सुनील कुमार की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 2 8
Users Today : 884
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 2 8
Users Today : 884
Users Yesterday : 747