न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » चर्चा » “उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने यूजीसी दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो प्रमुख से की मुलाकात, शैक्षिक गतिविधियों व दूरस्थ शिक्षा के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा”

“उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने यूजीसी दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो प्रमुख से की मुलाकात, शैक्षिक गतिविधियों व दूरस्थ शिक्षा के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो (DEB) के प्रमुख डॉ. मधुकर मूर्ती वावरे से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों, नवाचारों और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय राज्य के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रचार-प्रसार सामग्री भी डॉ. वावरे को सौंपी, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों और कार्यक्रमों की जानकारी शामिल थी। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के प्रचार-प्रसार में यूजीसी और DEB के सहयोग की सराहना की तथा उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय को इसी प्रकार मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा, जिससे राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

 

181 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”