न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » अभियान » “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरिद्वार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितशाह के 7 मार्च 2026 को हरिद्वार आगमन पर तैयारी को लेकर चर्चा बैठक की गई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 7 मार्च 2026 को हरिद्वार में भारत के गृह और सहकारिता मंत्री प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों पर मोहर लगाने के लिए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने 4 वर्ष में अनेकों ऐसे कार्य किए हैं। जिससे उत्तराखंड राज्य का नाम भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल हुआ है और उत्तराखंड राज्य प्रगति की ओर अग्रसर है। उत्तराखंड 2047 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में अपना महती योगदान दे रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की ।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा बहुत ही ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस दौरे के लिए बूथ स्तर तक जनसंपर्क करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि हम गांव गांव बूथ बूथ जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की चर्चा कर और उन्हें कार्य का स्थल तक लाने के लिए कार्य योजना बनाए जिससे कि सभी लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा सके। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी जिम्मेदारी तय करें। जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में सम्मिलित किया जा सके।

ALSO READ  हरिद्वार: नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन सीज

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक और प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने सभी विधायकों और पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों से चर्चा करते हुए अनुरोध किया कि अपनी अपनी विधानसभा में मंडलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

हरिद्वार के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज से ही अपनी जिम्मेदारियां के अनुरूप कार्य करते हुए। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के बारे में जनता को बताएं और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने का आग्रह करें उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमित शाह का हरिद्वार द्वारा ऐतिहासिक साबित होगा और उससे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, रुड़की जिला अध्यक्ष डा मधु सिंह, देहरादून नगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, कोटद्वार जिला अध्यक्ष मीता सिंह,हरिद्वार महापौर किरण जैसल, ऋषिकेश नगर पालिका अध्यक्ष शंभू पासवान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, रानी देवयानी ,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,दर्जाधारी राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहान ,ओम प्रकाश जमदग्नि, सुनील सैनी, श्यामवीर सैनी, देशराज करनवाल ,शोभाराम प्रजापति, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ,विकास तिवारी, संदीप गोयल, लव शर्मा, आशु चौधरी संदीप अग्रवाल,निपेंद्र चौधरी, सीमा चौहान,तरुण नय्यर ,सागर गोयल, अक्षय प्रताप,प्रीति गुप्ता ,जसवीर चौधरी,लोकेश पाल, विक्रम भुल्लर, तेलूराम प्रधान,अभिनव चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, नकली राम सैनी,अरविंद कुशवाहा,विवेक चौहान,सुशील पवार, कैलाश भंडारी, प्रताप प्रधान, रितु ठाकुर, अम्बरीष सैनी,रीता सैनी ,योगेश चौहान आदेश सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 6
Users Today : 671
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 6
Users Today : 671
Users Yesterday : 1179