न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » संदेश » “वीबीजीरामजी से गांवों को रोजगार की गारंटी: बेलड़ा ग्राम चौपाल में त्रिवेंद्र रावत का बड़ा संदेश—ग्रामीण आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत”

“वीबीजीरामजी से गांवों को रोजगार की गारंटी: बेलड़ा ग्राम चौपाल में त्रिवेंद्र रावत का बड़ा संदेश—ग्रामीण आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट वीबीजीरामजीजनजागरण अभियान के अंतर्गत आज कलियर विधानसभा क्षेत्र के बेलड़ा ग्राम में गांव चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, उन्हें रोजगार व आजीविका के नए अवसरों के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के विजन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा भाजपा की वरिष्ठ नेता मुनीश सैनी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने वीबीजीरामजी योजना के महत्व, उद्देश्य और इसके दूरगामी लाभों पर विस्तार से अपने विचार रखे। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वीबीजीरामजी अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को एक मंच पर लाकर अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार, कौशल विकास, कृषि आधारित उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी से चलने वाला जन-आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दें, पात्र लाभार्थियों को जोड़ें और हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। कलियर विधानसभा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वीबीजीरामजी योजना एक सशक्त माध्यम है और इससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय सह प्रभारी गीता मलिक, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी, भाजपा मोर्चे से विभोर सेठी, नीलकमल शर्मा, आदित्य रोड, सुदेश चौधरी, नीटू सिंह, राहुल मुल्तानी, योगेंद्र पुंडीर, राजकुमार पुंडीर,देशपाल रोड, धीर सिंह, राजेश सैनी, अभिषेक चंद्रा, राजन गोयल, मनोज मेहरा, पुष्पा ऐठानी, मीनाक्षी तोमर,विनय शर्मा ,अभिनव चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “बूंद-बूंद से भविष्य सुरक्षित” : हरिद्वार में जल संरक्षण को लेकर केंद्र का सख़्त संदेश, डी. सेंथिल पांडियन बोले—आपसी समन्वय और जनभागीदारी से ही बदलेगी तस्वीर

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष संदीप पुरी, सुरेश सैनी एवं गौरव मोहन ने संयुक्त रूप से किया। चौपाल में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं तथा भारी संख्या में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे, जिनके समाधान का आश्वासन जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 0
Users Today : 585
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 6 0
Users Today : 585
Users Yesterday : 496