न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:SIR पर बड़ा अपडेट: प्रदेश में 94% अनमैप्ड-विसंगति वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी, फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को एक सप्ताह की डेडलाइन BIG BREAKING:जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! 13 सैंपल लिए, Blinkit समेत ब्रेड-टोफू कंपनियों को नोटिस, दो मामलों में कोर्ट पहुंचा मामला BIG BREAKING:देहरादून समाधान दिवस में गूंजा जनता का दर्द! 87 शिकायतों पर प्रशासन सख्त, जमीन कब्जे से आर्थिक मदद तक अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के आदेश BIG BREAKING:राहुल गांधी के बयान पर भड़का भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, हरिद्वार में जोरदार प्रदर्शन कर फूंका पुतला BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल
Home » संगम » “हरिद्वार में भक्ति का भव्य संगम: महाराजा अग्रसेन घाट पर मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब”

“हरिद्वार में भक्ति का भव्य संगम: महाराजा अग्रसेन घाट पर मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । महाराजा अग्रसेन घाट समिति द्वारा मां गंगा की प्रतिमा का अनावरण एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने प्रतिमा का अनावरण किया। मेयर किरण जैसल एवं पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि घाट समिति द्वारा मां गंगा की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। मां गंगा की मूर्ति स्थापित होने से भक्तों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने कहा कि मां गंगा भक्तों का कल्याण करती है। घाट को स्वच्छ सुंदर बनाए रखें।

महाराजा अग्रसेन घाट समिति के अध्यक्ष रामबाबू बंसल एवं महामंत्री डा.विशाल गर्ग ने कहा कि काफी समय से मां भक्तों की मांग थी कि घाट पर मां गंगा की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा घाटों को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। गंगा को स्वच्छ, निर्मल, अविरल बनाए रखने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

गंगा में एवं घाटों पर वेस्ट सामग्री, पॉलिथीन, पुराने कपड़े नहीं फेंकने चाहिए। मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार निर्णायक भूमिका निभा रही है। ड.विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रदीप मेहता, संजय आर्य, नीरज गुप्ता, डा.हर्षवर्धन, श्याम गोयल, अरुण अग्रवाल, गिरीश रस्तोगी, नरेश रानी गर्ग, अरुण बंसल, गोरी गर्ग, अलका अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, सूर्यांश अग्रवाल सहित सैकड़ों भक्तों ने गंगा आरती में भाग लिया

ALSO READ  "संस्कार, शौर्य और अनुशासन का संगम! गुरुकुल कांगड़ी में 7 जुलाई से शुरू होगा आर्यवीर-आर्य वीरांगना दल का भव्य प्रशिक्षण शिविर"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 3 6 9
Users Today : 1114
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 3 6 9
Users Today : 1114
Users Yesterday : 1179