न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » एनकाउंटर » “शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर: कंबल कारोबारी गोल्डी की हत्या से दहला था उत्तराखंड, जीवा-मुख्तार गैंग का था खास शार्प शूटर”

“शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर: कंबल कारोबारी गोल्डी की हत्या से दहला था उत्तराखंड, जीवा-मुख्तार गैंग का था खास शार्प शूटर”

(शहजाद अली हरिद्वार)कुख्यात मुख्तार अंसारी और संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर शाहरुख पठान आखिरकार यूपी STF के एनकाउंटर में ढेर हो गया। मुजफ्फरनगर के छपार इलाके में हुई मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया। पठान वही अपराधी है जिसने 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हरिद्वार के नामी कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की हत्या कर दी थी।दरअसल, गोल्डी की हत्या हुलिया मिलने की वजह से गलती से की गई थी। असली निशाना कनखल के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी था, जो पास ही एक घर में मौजूद था। इस हत्याकांड ने पूरे उत्तराखंड में सनसनी फैला दी थी।गिरफ्तारी के बाद पठान को पहले हरिद्वार जेल और फिर देहरादून जेल भेजा गया, जहां उसने जेलकर्मियों पर हमला भी किया। उसके खिलाफ यूपी में भी कई संगीन मामले दर्ज थे। 2015 में उसने पुलिस अभिरक्षा में एक अपराधी की हत्या भी कर दी थी।

अब STF ने उसे मार गिराकर एक लंबे समय से फरार खतरनाक अपराधी का अंत कर दिया है। एनकाउंटर से उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में राहत की लहर है।

 

675 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *