न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » अभियान » “एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का महाअभियान, हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती, 125 चालान, वाहन सीज और जागरूकता का सशक्त संदेश”

“एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का महाअभियान, हेलमेट न पहनने वालों पर सख्ती, 125 चालान, वाहन सीज और जागरूकता का सशक्त संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने तथा आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। माननीय जिलाधिकारी के निर्देशन एवं एआरटीओ सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में 28 जनवरी को परिवहन विभाग हरिद्वार की बाइक स्क्वायड एवं इंटरसेप्टर टीम ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।अभियान के दौरान कुल 125 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों की गंभीर अनदेखी करने पर 5 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट के महत्व को समझाया और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की।इसी क्रम में सिडकुल स्थित एक्साइड कंपनी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को गुड सेमेरिटन (Good Samaritan) कानून की जानकारी दी गई, जिससे दुर्घटना के समय घायल की सहायता करने वालों को कानूनी संरक्षण प्राप्त होता है। साथ ही रोड सेफ्टी कैलेंडर वितरित किए गए एवं रात्रि समय सुरक्षा के दृष्टिगत रिफ्लेक्टिव जैकेट भी प्रदान की गईं।अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी, परिवहन उपनिरीक्षक शूरवीर सिंह कंडवाल, अश्विनी कुमार, आनंद असवाल, नरेश नेगी, परिवहन सहायक निरीक्षक पुनीत नागर तथा परिवहन आरक्षी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं गोवर्धनपुर सचल दल द्वारा श्री सीमेंट कंपनी में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों का अनुसरण कर दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग दें। विभाग द्वारा इस प्रकार के प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

160 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *