(शहजाद अली हरिद्वार)रानीपुर। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो तमंचे धारी शातिर स्नेचर गिरफ्तार किए हैं।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली रानीपुर पर 23, मई का एक महिला ने शिकायत दी कि 02 अज्ञात मो0सा0 सवार व्यक्तियो ने शिवालिगनगर में उनके गले से चैन को झपट्टा मारकर छीनकर लिया और मौके से भाग गए।
शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके अतिरिक्त शिवालिक नगर में अज्ञात मो0सा0 सवार द्वारा महिला के गले से चैन झपटने का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने कल चैकिंग चिन्मय चौक पर एक मो0सा0 पर सवार दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया जो कट मारकर चिन्मय डिग्री कालेज की ओर सिडकुल जाने वाले कच्चे रास्ते की ओर भागे।
पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हे पकड़ते हुए संदिग्ध अलीखान और गुलनवाज को उक्त मोटर साईकिल के साथ दबोचकर उनके कब्छे से एक देशी तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस, 01 चाकू व अदद चैन की बरामद की।
पूछताछ करने पर अलीखान पुत्र इशरार अली निवासी ग्राम बढेड़ी राजपुताना थाना बहादराबाद व गुलनवाज पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम अलीपुर ने बताया कि उन्होंने सोने की चेन झपटने की घटनाओं को अंजाम दिया है।












































