न्यूज़ फ्लैश
“सब्सिडी की फाइल पर रिश्वत का खेल! 10 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए सहायक कृषि अधिकारी, विजिलेंस की ट्रैप कार्रवाई से मचा हड़कंप” “कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी”
Home » हादसा » ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर: देर रात मंगलौर क्षेत्र में ग्राम मंडावली के पास उजाला फैक्ट्री कट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेरठ निवासी कुछ लोग कार से हरिद्वार जा रहे थे, तभी उनकी कार सामने चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रॉली के अंदर जा घुसी। हादसे में शुभम गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल निवासी गुरुद्वारा रोड मोदीपुरम मवाना मेरठ और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से रुड़की सरकारी अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 6 9
Users Today : 314
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 7 6 9
Users Today : 314
Users Yesterday : 523